PM Kisan Happy News : किसानो को अब 12 हजार रुपये वार्षिक मिलेगा बहुत बडी खुशखबरी

Maharashtra Budget 2023 – 24 – महाराष्ट्र एक नाथ शिंदे सरकार ने बजट पेश किया है जिसमें किसान भाईयों को बड़ा फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार ने अपने बजट में बहुत सी चीजों के लिए बजट में प्रावधान किया है। इसी में एक सबसे बड़ा मुद्दा किसान भाईयों का है। क्योंकि किसानों के बिना कुछ भी संभव नहीं है क्योंकि किसान सभी मौसमों में लोगों के लिए फसल उगाते रहते हैं। अगर उन पर कोई ध्यान नहीं देगा तो कैसे देश आगे बढ़ेगा। इन्हीं सब विषयों को देखते हुए सभी सरकारें किसान भाईयों पर ध्यान बना रही है। पेश हुए बजट में किसान भाईयों को सरकार की ओर से अतिरिक्त मानदेय प्रदान करेगी। इससे सम्बन्धित पूरी जानकारी इसी पोस्ट के माध्यम से विस्तार से पढ़ें।


PM Kisan Yojana


आपको बता दें कि सरकार ने अपने बजट में राज्य के विकास के लिए बहुत से कार्यों के लिए बजट बनाया है। अब चाहे वह बेटियों के लिए हो, तीर्थ स्थानों के लिए हो, महिलाओं के लिए हो, स्कूली बच्चों के लिए हो और सभी राज्य और जन कल्याण के लिए बजट पेश किया है। किसानों के लिए सरकार ने 6,900 करोड़ रूपये सालाना बजट पेश किया है। जिसमे यह राशि किसान भाईयों को प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से किसानों को जैसे 6 हजार रूपये वार्षिक मानदेय प्रदान किया जाता है। उसी प्रकार से राज्य सरकार किसानों को 6 हजार रूपये अपनी ओर से प्रदान करेगी। जिससे अब किसानों को 12 हजार रूपये सालाना प्रदान किए जाएंगें।


PM Kisan Yojana New Update 


किसान भाईयों को मानदेय बढ़ाने के साथ – साथ और भी लाभ प्रदान किए हैं। जिससे किसानों को उनकी फसल को लेकर अब अधिक चिंता नहीं करनी होगी। क्योंकि किसानों के लिए सरकार ने फसल बीमा का आयोजन किया है। जिसमें किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। इस किसान फसल बीमा योजना में किसानों को बस एक रूपये देने की आवश्यकता होगी। और उनका बीमा हो जाएगा। अगर किसान भाई की फसल खराब होती है। तो किसानों द्वारा कराए गए बीमा के माध्यम से किसानों को उनकी फसल के नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। अब किसानों को कोई भी फसल लागाने में कोई परेशानी नहीं होगी। किसान एक रूपये में अपने फसल की बीमा कराकर अपनी फसल को सिक्योर कर सकते हैं।



Post a Comment