Forest Guard Bharti 2022: दसवीं पास 2399 वनरक्षक अंतिम तिथि 29 मार्च 2022

Rajasthan Forest Guard Bharti 2022 – राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान वन विभाग के अन्तर्गत वनरक्षक एवं वनपाल के रिक्त पदों को भरने  के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। इस RSMSSB फारेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के तहत कुल 2399 रिक्तियां अधिसूचित की गयी हैं, जिनमें 2300 पद वनरक्षक के तथा 99 पद वनपाल के शामिल हैं।



 इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान वनरक्षक एवं वनपाल भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से 14 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, शैक्षणिक अर्हता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की तिथि, आवेदन का तरीका इत्यादि निम्नवत है।

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 

  • विभाग का नाम : वन विभाग, राजस्थान सरकार।
  • परीक्षा आयोजक का नाम : राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB).
  • विज्ञापन संख्या : 04/2020.
  • रिक्त पदों की कुल संख्या : 2399 पद।
  • नौकरी का प्रकार : राजस्थान सरकारी नौकरी।
  • आवेदन का तरीका : ऑनलाइन।
  • आवेदन की तिथि : 14 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक।
  • ऑफिसियल वेबसाइट : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
  • नौकरी का स्थान : राजस्थान।

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड वैकेंसी 2022 विवरण :

  • पद का नाम रिक्त पद                   वेतनमान
  • वनरक्षक (Forest Guard) 2300 पे मैट्रिक्स एल – 04
  • वनपाल (Forester) 99                 पे मैट्रिक्स एल – 08
  • कुल योग 2399 पद

RSMSSB फारेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए पात्रता मानदंड :

राजस्थान वन विभाग जॉब्स के लिए शैक्षणिक योग्यता :

वनरक्षक के लिए : अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से माध्यमिक (10वीं) या उसके समतुल्य परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

वनपाल के लिए : अभ्यर्थी को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर या केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकण्डरी (10+2) या सरकार द्वारा उसके समतुल्य घोषित परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसकी अधिक जानकारी आयोग द्वारा जारी किये गए विभागीय विज्ञापन से प्राप्त कर सकते है।

आयु सीमा (01 जनवरी 2022 को) : उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष (फॉरेस्ट गार्ड पोस्ट के लिए) तथा 40 वर्ष (फोरेस्टर पोस्ट के लिए) होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता : उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया : इस राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 में वनरक्षक एवं वनपाल पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदण्ड एवं दक्षता परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुरूप निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान राज्य के निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क इस प्रकार है।

आवेदन शुल्क विवरण
  • सामान्य / ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए : ₹ 450/-
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) / एसबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹ 350/-
  • एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: ₹ 250/-
राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस राजस्थान राजस्थान वनरक्षक एवं वनपाल भर्ती 2022 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक के माध्यम से 14 मार्च 2022 से 29 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

RSMSSB Forest Guard Bharti 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां :
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 14 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 29 मार्च 2022.
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 29 मार्च 2022.

Important Links 

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : राजस्थान वन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के मूल निवासी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड रिक्रूटमेंट 2022 ( Rajasthan Forest Guard Bharti 2022 ) में अप्लाई करने से पूर्व भर्ती से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि ) का विभागीय विज्ञापन के माध्यम से भलीभांति जाँच कर लें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Indian Navy Recruitment 2022 | इंडियन नेवी ट्रेड्समैन 1531 पदों पर भर्ती

Post a Comment